Election Results 2025 : अब रुझान रिजल्ट में परिवर्

Election Results 2025 : तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पीछे...मोकामा से अनंत सिंह की जीत

Election Results 2025 : तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पीछे...मोकामा से अनंत सिंह की जीत

Election Results 2025 : अब रुझान रिजल्ट में परिवर्तित हो रहे हैं. मोकामा से अनंत सिंह ने जीत हासिल की है. तारापुर से सम्राट चौधरी जीत गए हैं. राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं. तेज प्रताप यादव महुआ सीट से पीछे हैं. एनडीए 207 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महागठबंधन 29 सीटों पर है.

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता का अभिनंदन, जिस तरह से जात-पात की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्होंने वोट दिया है, आशा और विश्वास का वोट है. नीतीश कुमार ने जो काम किया जनता ने इसको देखा है. लालू प्रसाद का जंगलराज उनको याद है उसको भी देखा है. मुझे गर्व है हमारा बिहार विकास का रास्ते पर चलने के लिए खड़ा हुआ है.

height=357

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को जिस प्रकार से समर्थन दिया है. वो बहुत ऐतिहासिक है. जातिवाद के विरोध में और बिहार में डबल इंजन की सरकार के विकास का समर्थन बिहार की जनता ने किया है. बिहार रोड, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार पर हमारी सरकार ने जो काम किया, उसको सफलता मिली है. मैं बिहार की जनता को शुभकामना देता हूं.

एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं. कानून के राज में बिहार में जो विकास हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन्होंने जो विश्वास किया है, उसके लिए बिहार की जनता का धन्यवाद. शाम करीब 5 बजे पटना स्थित भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव का आयोजन होगा.

जानें कौन उम्मीदवार आगे, कौन उम्मीदवार पीछे?

बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर अलीनगर से आगे चल रहे हैं. विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से आगे चल रहे हैं. तारापुर से सम्राट चौधरी जीत गए हैं. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से आगे चल रहे हैं. मंगल पांडे सिवान से आगे हैं. श्रवण कुमार नालन्दा से आगे चल रहे हैं. जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह मोकामा से जीत गए हैं. कटिहार से तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/samrat-chaudhary-wins-from-tarapur-nda-crosses-200-in-trends/97624