Bihar News : आरजेडी की कार्यकारिणी बैठक पटना में आ

तेजस्वी यादव के RJD कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी आचार्य बोलीं - कठपुतली बने शहजादे की ताजपोशी मुबारक

तेजस्वी यादव के RJD कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी आचार्य बोलीं - कठपुतली बने शहजादे की ताजपोशी मुबारक

Bihar News : आरजेडी की कार्यकारिणी बैठक पटना में आयोजित की गई. इस बैठक में तेजस्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए गए. इसमें आरजेडी प्रमुख लालू यादव, संजय यादव रावड़ी देवी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसी पर ही रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए लिखा कि सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ” गिरोह-ए-घुसपैठ ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादे” की ताजपोशी मुबारक. रोहिणी आचार्य के बयान को पार्टी के खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है. 

इससे पहले बिना नाम लिए रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर साधा था निशाना

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वर्तमान की कड़वी, चिंताजनक एवं दुःखद सच्चाई यही है कि आज जनता के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली, जन-जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए घुसपैठियों-साजिशकर्ताओं के हाथों में है, जिन्हें लालूवाद को तहस-नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है. कब्जा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-becomes-rjd-national-executive-president/130504