तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, बैठक में हुआ फैसला
RJD National Executive Meeting : तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने गए. भोला यादव ने कार्यकारिणी अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी. बैठक में आरजेडी प्रमुख लालू यादव, संजय यादव रावड़ी देवी समेत अन्य नेता शामिल हुए. लालू यादव ने बैठक की अध्यक्षता की. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सभागार में बैठक हुई.
पार्टी ने एक्स पर लिखा कि एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था. पूरी कमेटी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और आज से तेजस्वी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे.
राष्ट्रीय जनता दल के गठन के बाद यह पहली बार हुआ है कि जब पार्टी का कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया है. इससे पहले लालू यादव ही सर्वोच्च पद पर रहे हैं, वह अधिकारिक तौर पर पार्टी के नीतिगत फैसले लेते थे. अब कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया है. अब तेजस्वी यादव को पार्टी के सभी बड़े फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184