नरसिंहपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर भगवान के मंदि

नरसिंहपुर में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुई भगवान की मूर्तियां

Temple Theft Accused Arrested, Stolen Idols Recovered

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव, करकबेल, तेंदुखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर मौजूद भगवान के मंदिरों में विगत देना हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने शातिर अपराधियों को पकड़ कर ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस निकाला। उनके कब्जे से मंदिरों से चोरी हुई भगवान की मूर्तियां सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

सीसीटीवी तोड़कर जैन मंदिर में की थी चोरी

पुलिस ने बताया कि जिले के ग्राम करकबेल स्थित जैन मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस थाने में इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की और आज चोरों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। चोरों ने बताया है कि उनके द्वारा जिले के कई मंदिरों में चोरी की जिसके बाद पुलिस ने मंदिरों से चोरी हुई विभिन्न सामग्रियों को बरामद करते हुए चोरों का ग्राम करकबेल में पैदल जुलूस निकाला।

मूर्तियां बरामद होने से जैन समाज और ग्रामीणों में खुशी

इस दौरान करकबेल के ग्रामीणों ने भी इस मामले में जल्दी सफलता हासिल करने पर पुलिस की तारीफ की। इस दौरान जैन समाज के सदस्य पुलिस की इस कार्यवाही से काफी प्रसन्न नजर आए क्योंकि जैन मंदिर व अन्य भगवान के मंदिरों से चोरी हुई भगवान की प्रतिमा, छत्र एवं विभिन्न सामग्री पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: सड़क जाम और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई, 90 से 95 लोगों पर मुकदमा दर्ज