TGT Recruitment : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेव

यूपी में TGT भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में होगी आयोजित

यूपी में TGT भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में आयोजित होगी

TGT Recruitment : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)  दिसंबर और जनवरी माह में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक–TGT) भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से 15 विषयों के कुल 7,466 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कुल 12,36,239 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पहल पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। सरकार का मानना है कि यह प्रक्रिया न केवल युवाओं के सपनों को नई ऊंचाई देगी, बल्कि प्रदेश के शैक्षिक और आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश में टीजीटी (TGT - Trained Graduate Teacher) भर्ती परीक्षा, एक महत्वपूर्ण शिक्षक भर्ती प्रक्रिया है, जो विभिन्न विषयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए होती है। 

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। राज्य के सभी जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की निगरानी संबंधित विशेष निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन फ्रिस्किंग, सभी कैमरों का पूर्णतः सक्रिय रहना, एलआईयू और एसटीएफ की स्पेशल टीमें सतत निगरानी करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कलर और कोड आधारित एसएमएस प्रणाली लागू होगी। गोपनीय सामग्री की ट्रेजरी से निकासी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंच का कार्य निर्धारित समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परीक्षा से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पहले ही पूर्ण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/an-innova-car-fell-into-a-ditch-in-nashik-five-people-died/100322