थाईलैंड की नैन बनी इंदौर की बहू, हिंदू रीति - रिवाज से हुई शादी
Madhya Pradesh : इंदौर। महू का युवक ने शुक्रवार को थाईलैंड की युवती के साथ शादी के बंधन में बंध गया। इससे पहले दोनों 10 साल से एक-दूसरे को जानते थे। नारूएपक (नैन) हजार किलोमीटर दूर भारत पहुंची और महू में जयंत सोनी से हिंदू रीति - रिवाज से विवाह कर लिया। बैड बाजे की थाप पर लोग थिरके। विदेश बहू ने भी बहुत लुत्फ उठाया। जयंत सोनी लंबे समय से थाइलैंड में कारोबार कर रहे हैं।
वहीं एक कंपनी के साथ काम करते हुए नैन से उसकी दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जयंत ने भी अपना बिजनेस शुरू किया। इसके बाद नैन भी उनकी कंपनी में काम करने लगी। इसके बाद जयंत एक बार अपनी बहन की शादी में नैन को लेकर भारत आए। वहीं नैन की मुलाकात जयंत के परिवार से हुई। परिवार को भी नैन पसंद आई।
इस तरह दोनों की शादी हुआ औऱ दस साल की दोस्ती रिश्ते में बदल गई। दोनों परिवार की सहमति से कुंडली मिलवाई गई औऱ शुक्रवार को विवाह संपन्न हो गया। शादी में नैन का परिवार भी शामिल हुआ। थाईलैंड औऱ भारत की संस्कृति को जोड़ते हुए इस विवाह ने सभी ध्यान अपनी ओर खींचा।
यह भी पढ़े : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113
PM Modi Gift to Russian President : पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उपहार दिया. पीएम मोदी ने रूसी भाषा में श्रीमद्भागवद्गीता भेंट किया, जिसका अनुवाद रूसी भाषा में है. महाराष्ट्र का हाथ से बना हुआ चांदी का घोड़ा भेंट किया और शतरंज का सेट भेंट किया.