ठाणे में 59 वर्षीय महिला से फर्जी ट्रेडिंग ऐप के ज

ठाणे में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 1.1 करोड़ रुपये की ठगी, जांच जारी

Thane Woman Loses Rs 1.1 Crore in Fake Trading App Scam

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 59 वर्षीय महिला से साइबर ठगों ने कथित तौर पर 1.1 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से ठगी

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला को एक फर्जी ऐप के जरिये शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा और उसके पैसे ठग लिए। एक अधिकारी ने बताया कि घोड़बंदर रोड की निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ठगों ने एक लिंक के माध्यम से उसे एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच कई बैंक खातों में 1.1 करोड़ रुपये जमा करवाए।

13.67 करोड़ का मुनाफा दिखाकर मांगे और पैसे

उन्होंने कहा कि जब महिला ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने झूठे तौर पर उसके मुनाफे को 13.67 करोड़ रुपये दिखाया और अतिरिक्त भुगतान की मांग की। ठाणे की साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल सोनावणे ने कहा, ‘‘बैंक खाताधारकों और ऐप संचालकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’

यह भी पढ़ें:   सोनिया, खरगे और राहुल ने मनमोहन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी