Maharashtra : सतारा (महाराष्ट्र)। यहां महिला डाक्ट

'महिला डॉक्टर ने आरोपित इंजीनियर को किया था प्रपोज किया था', आरोपी के परिवार ने किया दावा

'महिला डॉक्टर ने आरोपित इंजीनियर को किया था प्रपोज किया था', आरोपी के परिवार ने किया दावा

Maharashtra : सतारा (महाराष्ट्र)। यहां महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार इंजीनियर के परिवार ने कहा है कि पुलिस ने उसे पुणे के किसी फार्महाउस से नहीं, बल्कि फलटन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मृतक डॉक्टर पिछले एक साल से उनके घर में किराए पर रह रही थीं। वह हर महीने 4,000 रुपये किराया देती थीं। इंजीनियर प्रशांत के भाई ने कहा, हमने उसे फोन करके सरेंडर करने को कहा था। उसके सोशल मीडिया रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स पुलिस को दे दिए गए हैं। मेरे भाई ने डॉक्टर को फोन नहीं किया, बल्कि डॉक्टर ही उसे बार-बार फोन करके परेशान करती थी।

आरोपी प्रशांत की बहन ने बताया, पिछले महीने भाई (प्रशांत बनकर) को डेंगू हो गया था, तब वह घर आया था। उस समय हमारे घर में रह रही डॉक्टर ने ही उसका इलाज किया, और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। करीब 15 दिन पहले डॉक्टर ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे मेरे भाई ने ठुकरा दिया। दिवाली के वक्त वह तनाव में लग रही थीं, लेकिन हमने सोचा काम का दबाव होगा। वह हमारे परिवार जैसी थीं, मां उन्हें अपनी बेटी मानती थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर और आरोपी के बीच कई फोन कॉल्स और चैट्स हुई थीं। इनमें डॉक्टर ने खुद पर पड़ रहे तनाव और दबाव का जिक्र किया था।

आरोपित ने मृतक डॉक्टर पर लगाए आरोप

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इंजीनियर ने दावा किया है कि डॉक्टर ने उस पर शादी करने और शारीरिक संबंध बनाए रखने का दबाव डालकर उसे परेशान किया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bridge-will-be-built-over-the-saryu-river-to-connect-ballia-and-siwan-providing/95489