मुख्यमंत्री को गणना भरने की जरूरत ही नहीं..
Kolkata : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसआइआर के लिए गणना फार्म भरने की जरूरत ही नहीं है। चुनाव आयोग के प्रावधानों के मुताबिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री को गणना फार्म नहीं भरना पड़ता है। चुनाव आयोग खुद ही उनका नाम दर्ज करता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र के बूथ के बीएलओ ने उन्हें गणना फार्म दिया था। फार्म उनके नाम से जारी हुआ था।
टीएमसी आला ममता बनर्जी ने गणना फार्म लेने के बाद यह एलान किया कि जब तक राज्य का हर व्यक्ति गणना फार्म नहीं भर लेता तब तक वे अपना गणना फार्म नहीं भरेगी। राजनीतिक हलकों में इसकी काफी चर्चा चली। ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी एसआइआर का विरोध आंदोलन कर रही है। एसआइआर के विरोध में टीएमसी ने कोलकाता में महारैली भी निकाली। इसी कड़ी में उनके एलान को एसआइआर का विरोध माना जाने लगा। इस पर चुनाव आयोग की यह कहा गया कि चुनाव आयोग के प्रावधान के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गणना फार्म भरने की जरूरत ही नहीं है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/people-with-obesity-and-diabetes-will-no-longer-be-eligible-for-visas/96982