Prayagraj Magh Mela : प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के 'शंकराचार्य' पद पर गहराता संकट‍! प्रशासन का नोटिस, जानें क्या है मामला?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पद पर गहराता संकट‍! प्रशासन का नोटिस, जानें क्या है मामला?

Prayagraj Magh Mela : प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक औपचारिक नोटिस जारी किया. शंकराचार्य के दावे को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित सिविल अपील संख्या 3010/2020 और 3011/2020 का संदर्भ दिया है. 

अक्टूबर 2022 में ज्यातिष्पीठ के किसी भी नए पट्टाभिषेक पर अदालत ने रोक लगाई थी. इस नोटिस में यह पूछा गया है कि अदालत ने कहा था कि शीर्ष अदालत, जब तक कोई अंतिम फैसले तक नहीं पहुंचती है. तब तक शंकराचार्य नियुक्त करने से मना किया गया है.

24 घंटे के अंदर जवाब

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर और बोर्ड पर इस पद का उपयोग करने को लेकर सवाल किया गया है. प्रशासन का कहना है कि अदालत की अवमानना मानते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट के 14 अक्टूबर 2022 के उस आदेश को लेकर मेला प्राधिकरण ने लिखा है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749