पश्चिम बंगाल में SIR के कारण हुई मौतों की जिम्मेदारी चुनाव आयोग व केंद्र सरकार ले : CM ममता बनर्जी
West bengal : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर एक साथ चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बरस पड़ीं। उन्होंने चुनाव आयोग पर इस राज्य के दो करोड़ लोगों के वोट के अधिकार छीनने की साजिश करने और केंद्र सरकार पर इस राज्य के मनीषियों और बांग्ला भाषा का लगातार अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि एसआईआर के कारण इस राज्य के 110 लोगों की मौत हुई है।
इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेनी होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर के कारण इस राज्य के 110 लोगों की मौत को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मामला दर्ज हो। उन्होंने कहा कि करीब सात करोड़ वोटर हैं।
चुनाव आयोग SIR की आड़ में दो करोड़ वोटरों को नामं काटने की साजिश कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर इतिहास को भुलवाने, इस राज्य की भाषा बांग्ला, महातमा गांधी, रवींद्रनाथ ठाकुर, नेताजी सुभाष, बाबा साहेव आंबेडकर, वल्लभभी पटेल, विनय-बादल-दिनेश का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि फश्चिम बंगाल की भाषा व संस्कृति को नहीं जानने वाले, उपेक्षा करने वाले सत्ता में हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-his-wife-and-son-resign-from-the-jauhar-trust/106074