17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल
Election Commission : चुनाव आयोग के उप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएगा। वह कोलकाता और दक्षिण चौबीस परगना जिले में एसआइआर के हो रहे कार्यों की जांच-पड़ताल और समीक्षा करेगा। वह पिछले दिनों उत्तर बंगाल के अलीपुरदुवार, जलपाईगुड़ी और कुचबिहार जिले का दौरा कर चुका है।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग का प्रतिनिधि मंडल राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, जिलाधिकारियों, राज्य के चुनाव अधिकारियों, बीएलओ के साथ बैठक करेगा। बैठक में एसआइआर के अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करेगा। बीएलओ की ओर से की जा रही शिकायतों के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
टीएमसी एसआइआर के विरोध में लगातार आंदोलन कर रही
सूत्रों के अनुसार, बीएलओ की ओर से गणना फार्मों को डाटा एंट्री के कार्य को करने से मना कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने यह कार्य उन्हीं पर सौंपा है। चुनाव आयोग के सामने डाटा एंट्री के कार्य को कराने की समस्या खड़ी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि बीएलओ की ओर से गणना फार्मों के वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और फॉर्म जमा करने का कार्य शुरू हो चुका है।
जानकारों का कहना है कि SIR का कार्य 4 नवंबर से शुरू है। उसी तारीख से राज्य में एसआइआर के वजह से व्याप्त दहशत से हर दिन एक आत्महत्या की घटना हो रही है। टीएमसी एसआइआर के विरोध में लगातार आंदोलन कर रही है और बीजेपी एसआइआर के समर्थन में आंदोलन कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-governor-of-west-bengal-has-warned-of-taking-legal-action-against-the-tmc/97887