कर्नाटक के हावेरी जिले के सीजी बेल्लड सरकारी फर्स्

कर्नाटक में एक बार फिर भड़का हिजाब-केसरिया शॉल विवाद

कर्नाटक में फिर भड़का हिजाब-केसरिया शॉल विवाद

हावेरी। कर्नाटक के हावेरी जिले के सीजी बेल्लड सरकारी फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में मंगलवार को हिजाब को लेकर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ हिंदू लड़के भगवा शॉल पहनकर कॉलेज पहुंचे। उनका कहना था कि कॉलेज में कुछ मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर आती हैं और वे इसी बात का विरोध कर रहे थे। लड़कों का कहना है- “हमने पहले भी प्रिंसिपल को बताया था।”

प्रदर्शन कर रहे हिंदू छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने यह मुद्दा पहले भी कॉलेज प्रिंसिपल के सामने रखा था। उनका मानना है कि क्लास में सभी छात्रों के लिए एक जैसा माहौल होना चाहिए। वे कहते हैं कि हिजाब की अनुमति मिलने से “अलग पहचान” वाली स्थिति बन रही है, जो बाकी छात्रों को ठीक नहीं लग रही। कुछ छात्रों ने कहा कि अगर मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहन सकती हैं तो फिर वे भी भगवा शॉल पहनकर आने का हक रखते हैं। उनका कहना था कि दोनों को समान नियम मिलने चाहिए।

यह भी पढ़ेें: https://www.primenewsnetwork.in/state/hindu-organizations-appealed-not-to-offer-namaz-in-sanjauli-mosque/100040