मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस कानून का उद्देश्य बिना

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पेश किया समान नागरिक संहिता विधेयक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन

भोपाल (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2026 पेश किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा रविवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी देने के बाद राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश इस कानून को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला देश का चौथा राज्य बन जाएगा।

इसका उद्देश्य सबको समान अधिकार उपलब्ध करना हैः मुख्यमंत्री

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक तीन राज्यों - उत्तराखंड, गुजरात और असम में पारित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस कानून का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि समाज में हर किसी को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्राप्त हो। चाहे वह राम हो, रहीम हो, रविंदर हो या रॉबिन - सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए।” इससे पहले, कैबिनेट मंत्री प्रतिमा बागड़ी ने विश्वास व्यक्त किया था कि मध्य प्रदेश की जनता प्रस्तावित कानून का समर्थन करेगी। यह सद्भाव की भावना को बढ़ावा देता है और एक ऐसे दृष्टिकोण को दर्शाता है जो सभी नागरिकों को समान रूप से देखता है।

आदिवासी समुदायों के रीति-रिवाजों में कोई हस्तक्षेप नहीं

कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने भी कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून देश के लिए “एक नया अध्याय” होगा, साथ ही उन्होंने आदिवासी रीति-रिवाजों पर इसके प्रभाव के आरोपों को खारिज कर दिया। शाह ने एएनआई को बताया, “आदिवासी समुदायों के रीति-रिवाजों, परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों, प्रथाओं या जीवनशैली में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं किया गया है।” उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि आलोचना करने से पहले मसौदा विधेयक को पढ़ लें। एक अन्य कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर ने मसौदा विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी को “ऐतिहासिक निर्णय” बताया और कहा कि समान नागरिक संहिता “हमारे देश के लिए एक आवश्यकता” है। विधेयक को रविवार को जगदीशपुर में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई और सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः   शीर्ष कोर्ट ने उप्र से वरिष्ठ आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी पर विचार करने को कहा