Jabalpur : दीपावली की रात में सड़के आतिशबाजी के कच

दो हजार सफाईकर्मियों का जुनून, दो घंटे में साफ हुईं सड़कें

दो हजार सफाईकर्मियों का जुनून, दो घंटे में साफ हुईं सड़कें

Jabalpur : दीपावली की रात में सड़के आतिशबाजी के कचड़े से भरी रहती है, लेकिन सफाई कर्मियों का जूनून देखिये। उन्होंने दो घंटे में शहर को स्वच्छ बना दिया। त्योहार के दिन शहर जश्न में डूबा रहता है, लेकिन सफाई सैनिक सैनिक सड़क पर डटे हुये थे। शहर मे लोग अपने घरों में दीये प्रज्ज्वलित कर रहे थे तो दूसरी तरफ देर रात तीन बजे से ही सड़क के सिपाही सड़क पर डटे थे  और उसे चमकाने की जुगत में भि़ड़े थे।

यह टीम झाड़ू, ट्रैक्टर और कचरा गाड़ियों के साथ सड़क पर थी । कलेक्टर राधवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में दो हजार से अधिक सफाइ कर्मचारियों ने सड़क को साफ किया।आतिशबाजी और मिठाइ के डिब्बों को उन्हेंने सड़क से हटाया। शहर के सभी 79 वार्डों में रात तीन बजे से सुबह सात बजे तक सफाई में जुटे रहे। दोनों अधिकारी भी सफाई कर्मियों के साथ मैदान में जुटे रहे। दोनों अधिकारियों ने शहर के वार्डों का निरीक्षण किया।

स्वच्छता के इस महाअभियान पर जिलाधिकारी राधवेंद्र सिंह ने निगम के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने समर्पण और मेहनत की तारीफ  की । साथ ही सभी सफाइकर्मियों को मिठाई के डिब्बे भी दिये। जिलाधिकारी और संभायुक्त को अपने बीच देखकर सफाइकर्मियों में उत्साह का माहौल था। मुस्कुराते सफाइकर्मी काम के बाद घर लौटे।  मालूम हो कि 16 संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/if-he-joins-congress-the-party-will-welcome-him/94899