नया गांव क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी

नया गांव में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत, सुबह-सुबह दिखने से मचा हड़कंप

File Photo

जबलपुर। नया गांव क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री के आसपास झाड़ियों के पास तेंदुए को देखा गया। सुबह करीब छह बजे तेंदुए की हलचल नजर आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने से घबराने लगे।

स्थानीय निवासी रजत भावने ने बताया कि वे कार से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पार करते समय अचानक झाड़ियों की ओर से एक तेंदुआ तेज़ी से निकलता दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही वे घबरा गए और तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई।

लोगों ने वन विभाग को दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी सतर्क हो गए और वन विभाग को जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की आवाजाही से बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए।

वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल तेंदुए के दोबारा दिखाई देने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को अकेले बाहर न निकलने और रात के समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/over-130-arrested-at-delhi-airport-for-visa-and-passport-fraud-in-2025/103470

2025 में IGI एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: वीजा-पासपोर्ट धोखाधड़ी में 130 से ज्यादा गिरफ्तार, 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज