MP News : उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मदिर के गर्भगृह

महाकाल मंदिर में पुजारी और संत में हाथापाई, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

महाकाल मंदिर में पुजारी और संत में हाथापाई, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

MP News : उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मदिर के गर्भगृह में मंदिर के पुजारी और संत एक-दूसरे से भिड़ गये। दोनों पक्ष इतने उत्तेजित हो गये कि गालीगलौज, हाथापाई औक धक्का मुक्की तक हो गई। घटना का सीसीटी फुटेज भी सामने आया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मंदिर प्रशासक से शिकायत की है।  बताया जाता है कि  बुधवार सुबह आठ बजे मुणमुक्तेश्वर मंदिर के गदीपति महावीर नाथ, गोरखपुर के महंत शंकर नाथ जी के साथ गर्भगृह में दर्शन करने पहुंचे। उसी समय गर्भगृह में मौजूद पुजारी महेश शर्मा ने दोनों संतों की वेशभूषा पर आपत्ति जताई।

इस पर बहस हो गई जो बाद में विवाद का रूप ले लिया। धक्का-मुक्की में पुजारी महेश शर्मा नीचे गिर गए। यह विवाद नंदी हाल तक पहुंच गया। जहां सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। इस बीच पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि सुबह में महावीरनाथ ने चोंगा  पहनकर और सिर पर फेटा बांधकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। उन्हें मंदिर के नियम बताए तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गर्भगृह में गाली दी। मना करने पर थक्का दिया।

बाहर जाकर भी गालियां दी और मारपीट की कोशिश की और देख लेने की धमकी तक दी। मंदिर के नियम के खिलाफ लगातार चिल्लाते रहे। मंदिर प्रशासक को शिकायत दर्ज कराई है। इधर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गदीपति महावीर नाथ ने कहा, महाकाल मंदिर में प्रवेश के समय पुजारी महेश शर्मा ने विवाद किया। अभद्रता की। हमने समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने और विवाद करने लगे। 

दोनों पक्षों ने मंदिर प्रशासक से शिकायत की है। इस बीच वहां पुजारी, पुरोहित और बटुक जमा हो गये और महावीर नाथ के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।  उधर, महावीर नाथ ने संतों के साथ मिलकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास से मिले। इसके बाद करीब 50 साधु संतों ने एकत्रित होकर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, मंदिर प्रशासक ने कहा, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/state/here-is-the-list-of-34-ips-officers-transferred-in-rajasthan/95009