उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया
UP NEWS : उ. प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया. योगी सरकार की अनुसंशा पर राज्यपाल ने इस संबध में अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में पूर्व सांसद राजेश वर्मा आयोग के अध्यक्ष और सोहन लाल श्रीमाली व सूर्य प्रकाश पाल उपाध्यक्ष पद पर पदासीन हैं.
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन गत वर्ष 10 अक्टूबर, 1024 को किया गया था. आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 27 सदस्य थे. आयोग का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष के लिए निर्धारित था, जो गत 10 अक्टूबर को समाप्त हो गया था.
राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य पद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से एक वर्ष बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/if-he-joins-congress-the-party-will-welcome-him/94899