डीडवाना कुचामन के सिलनवाद गांव में परिवार के हरिद्

डीडवाना कुचामन में सूने मकान में चोरी, सोना चांदी और नकदी ले गए चोर

Theft at Empty House in Didwana Kuchaman, Jewellery and Cash Stolen

डीडवाना कुचामन (राजस्थान)। जिले के निम्बी जोधा थाना क्षेत्र के सिलनवाद गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

सोने-चांदी के जेवरात और 2.42 लाख नकद ले गए चोर

जानकारी के अनुसार, चोर मकान से करीब 5-6 भरी सोने के जेवरात, 2.5 किलो चांदी के जेवरात और 2 लाख 42 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा जमीन से संबंधित तीन पट्टे और लेन-देन की डायरियां भी चोर अपने साथ ले गए।

ताले टूटे मिले, पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवार के वापस लौटने पर मकान के ताले टूटे हुए मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में निम्बी जोधा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और वारदात से जुड़े साक्ष्यों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े:   यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा रोजगार