शहर के रसूलिया स्थित साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी में शन

रसूलिया की साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी में तीन मंदिरों में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Theft in Three Temples Sparks Anger in Rasulia Colony

नर्मदापुरम। शहर के रसूलिया स्थित साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने भारी उत्पात मचाया। चोरों ने कॉलोनी के तीन अलग-अलग मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए भगवान के आभूषण और अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब स्थानीय निवासी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुँचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मंदिरों से भगवान हनुमान जी की गदा, भगवान का त्रिशूल, चांदी का मुकुट, मंदिर का कलश, दान पेटी और बड़े घंटे गायब मिले।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में काफी डर और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाया, जिससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए। रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर सामान बरामद किया जाए। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/new-guideline-clears-registry-path-in-indore/151110

भोपाल में महिलाओं के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र तैयार