छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। रात के अंधेरे में चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
कीमती जेवर व नकदी गायब
सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवर व नकदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। चोरी किया गया घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ मिला।
चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी पुलिस
सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
फिलहाल रात के सन्नाटे में छत के रास्ते हुई इस बड़ी चोरी ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस वारदात का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
यह भी पढ़ेंः पक्की सड़क नहीं, चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण