बैतूल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महद स्थित मनोकामना

बैतूल के हनुमान मंदिर में त्रिशूल से दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी ले गए चोर

बैतूल के हनुमान मंदिर में चोरी

बैतूल: कलयुग में धार्मिक स्थल भी चोरों के निशाने से अछूते नहीं है। मामला बैतूल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महद गांव स्थित प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात दानपेटी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में मौजूद त्रिशूल का इस्तेमाल कर दानपेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर समिति और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

दानपेटी से नकदी निकालकर फरार हुए चोर

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मंदिर परिसर के पास रहने वाले कमल किशोर मालवी ने मंदिर के पास एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल खड़ी देखी। ग्रामीणों को संदेह होने पर मंदिर के भीतर जाकर देखा गया, जहां दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। आशंका है कि अज्ञात चोर दानपेटी से नकदी निकालकर मौके से फरार हो गए।

मंदिर परिसर में छोड़ी गई चोरों की बाइक

वारदात के बाद चोर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल मंदिर परिसर में छोड़ गए। बाइक पर महाराष्ट्र का पंजीयन क्रमांक एमएच 40 डीएफ 3264 बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल पर लोहे का बड़ा पाना भी लटका हुआ मिला है, जिससे पुलिस की जांच में एक अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार, एक अन्य बाइक भी चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल खत्म के बाद उस बाइक को बढोरा क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

महाराष्ट्र नंबर की बाइक और संदिग्धों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। महाराष्ट्र पंजीयन वाली मोटरसाइ‌किल बैतूल जिले में कैसे पहुंची, उसे कौन लेकर आया और इनका वास्तविक होईपर पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक चोरी की है या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। अब पुलिस जांच के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हैं। चोरों की पहचान, चोरी की वास्तविक रकम और वारदात के पोछे शामिल लोगों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। 

ये भी पढ़ें- रायबरेली के जिला कारागार की महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुआ मूंज शिल्प प्रशिक्षण