इटावा के भरथना में तीन प्रोविजन स्टोर पर चोरी की कोशिश, ताले तोड़कर फरार हुए बदमाश
इटावा,(उत्तर प्रदेश)। भरथना नगर के व्यस्त रेलवे फाटक स्थित मोतीगंज बाजार में देर रात बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन प्रोविजन स्टोर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। अज्ञात बदमाशों ने दुकानों के ताले और शटर के कुंडे तोड़ दिए, लेकिन दुकानों में लगे सेंट्रल लॉक को नहीं तोड़ सके। इसके चलते चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप
सुबह जब दुकानदार प्रकाश चन्द्र पोरवाल, राकेश पोरवाल और अरुण कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो तीनों दुकानों के टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत फैल गई।
चोरों के हौसले बुलंद
पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। प्रकाश चन्द्र पोरवाल की दुकान में मार्च 2026 में चोरी कर करीब 10 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया गया था, जबकि राकेश पोरवाल की दुकान में अगस्त 2025 में करीब एक लाख रुपये की नगदी और सामान चोरी हुआ था। उन मामलों का आज तक खुलासा नहीं हो सका, जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
अपराधी लगातार दुकानों को बना रहे निशाना
व्यापारियों ने आरोप लगाया, कि पुरानी घटनाओं का खुलासा न होने के कारण अपराधी लगातार दुकानों को निशाना बना रहे हैं। तीनों पीड़ितों ने भरथना थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी, पूरे मामले के खुलासे और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी और भय का माहौल है।
यह भी पढ़ेंः इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार