राजनांदगांव में सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल क

राजनांदगांव में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹2,000 मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three Arrested in Rajnandgaon for Blackmailing Over Obscene Photos

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिले की पुलिस चौकी चिचोला ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लोकेन्द्र पड़ौती, कुनाल नेताम और किशोर चंद्रवंशी उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो एवं वीडियो भेजते थे। 

फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे ₹2,000, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए फोटो वायरल करने की धमकी देते थे और उन्हें वायरल नहीं करने के एवज में ₹2,000 की मांग भी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 351(4), 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी केशरी नायक के निर्देशन में चौकी प्रभारी योगेश पटेल और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेन्द्र पड़ौती (19 वर्ष), कुनाल नेताम (19 वर्ष) और किशोर चंद्रवंशी (19 वर्ष) निवासी कोटनापानी, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः   झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और नकबजनी मामलों के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार