नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत
नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित तिराहा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। फिल्हाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
अपने गांव से मजदूरी के लिए गोटेगांव की ओर जा रहे थे मजदूर
जानकारी अनुसार ग्राम चंदनखेड़ा के पास स्थित पिपरसरा ग्राम निवासी शिवम ठाकुर, प्रहलाद लोधी एवं प्रकाश पटेल निवासी ग्राम गुर्शी जो एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मजदूरी के लिए गोटेगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे नंबर 22 पर जैसे ही इनकी बाइक इमलिया गांव और चंदनखेड़ा मार्ग को जोड़ने वाले तिराहे से होकर गुजरी कि अचानक एक ट्रक कि चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक को अति गंभीर हालत में डायल 112 की मदद से गोटेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे
इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही कुछ परिवार के सदस्य मौके पर भी पहुंच गए थे और लोगों की चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना के बाद तीनों मृत व्यक्तियों के शवों को गोटेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरचुरी वार्ड में रखवाया गया है, जहां पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में देरी पर आमरण अनशन का ऐलान