कोरबा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन मवेशियों

कोरबा में तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत

Three Cattle Killed After High-Speed Car Hits Four Animals in Korba

कोरबा (छत्तीसगढ़)। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा पावर जनरेट ऑफिस के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर बैठे 4 मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 मवेशियों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि 1 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।

​भीड़ और तनाव:

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नशे में वाहन चलाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

​पुलिस की दखल:

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

​बजरंग दल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग:

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नशे में धुत चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

सड़क हादसों में लगातार जा रही बेजुबानों की जान

​कोरबा जिले में मवेशियों के सड़क हादसों का शिकार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक भारी वाहन की चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे, जिसके बाद भारी चक्काजाम की स्थिति बनी थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः भिण्ड में एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद 52 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या