अशोकनगर। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, ज

अशोकनगर के तालाब में नहाने गए 3 मासूम दोस्तों की डूबने से मौत

Water Safety

अशोकनगर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ चंदेरी क्षेत्र में नहाने गए तीन नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर को घटित हुआ, जिसने पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

मस्ती करते गहरे पानी में चले गये

​जानकारी के अनुसार, कुल 6 दोस्त सोमवार दोपहर को मस्ती करने और नहाने के लिए तालाब पर गए थे। नहाते समय मस्ती करते-करते तीन छात्र गहरे पानी में चले गए। तैरना न आने के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते पानी की गहराई में समा गए।

​तीनों मृतक गहरे दोस्त थे

​इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे स्कूली छात्र थे और आपस में गहरे दोस्त थे। कक्षा 8वीं का छात्र ​ओम रघुवंशी, 9वी का छात्र मयंक रघुवंशी और 8वीं का छात्र गेन रघुवंशी हादसे के शिकार हो गये। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि ये तीनों ही अपने-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इस खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई

​यह मामला नई सराय थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह गांव भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का पैतृक गांव है।

यह भी पढ़े: सतपुड़ा में बाघ शावक मृत मिला, 5वीं घटना

https://www.primenewsnetwork.in/state/tiger-cub-found-dead-in-satpura-5th-case-in-9-months/155192