जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ह

ओवरलोड वाहन पलटने से सड़क हादसा, तीन की मौत और दो महिलाएं घायल

Three Dead, Two Women Injured in Overloaded Vehicle Accident

बड़वानी। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक ओवरलोड वाहन बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन का संतुलन बिग़ड़ा

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ओवरलोड वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार रेशनी पुत्र जसविंद, निवासी ग्राम सरस्वतलाय, तहसील ठीकरी, जिला बड़वानी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो युवकों की भी इस हादसे में जान चली गई।

दो घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, नाजुक

दुर्घटना में वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन ओवरलोड था, जिस कारण टक्कर के बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना की जा रही है जांच

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/car-plunges-into-canal-in-pathrota-three-killed/132352

पथरोटा नहर में कार गिरने से बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत