पीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी की बैठक क

अमरिया में रामलीला मेला कमेटी की बैठक में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत

हादसे के बाद इलाके मे सनसनी

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी का विवाद हत्या तक पहुंच गए, कमेटी की बैठक में हुए बवाल के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग क़र दी गई। गोलो लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोलिकांड में हुई तीन लोगों की मौत

इस गोलिकांड में हुई तीन लोगों की मौतों से कस्बा दहल गया है और दहशत फ़ैल गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुकीर्ति माधव ने चार टीमें रवाना की है। दरअसल थाना अमरिया कस्बे में हर साल रामलीला मेले का मंचन होता है। पिछले साल मेला कमेटी के पदाधिकारी रहे अमित गुप्ता ने सोमवार रात एक सदस्य के घर में बैठक बुलाई।

मेला कमेटी का पदाधिकारी बनने की दावेदारी पर विवाद

उसमें पिछली इकाई के आय-व्यय का हिसाब और नई कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। पुलिस के अनुसार, कस्बा में रहने वाला कौशल गुप्ता इस बार मेला कमेटी का पदाधिकारी बनने की दावेदारी कर रहा था। उसने आय-व्यय के हिसाब पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू क़र दिया। इस दौरान अमित व उनके सहयोगी कुणाल गुप्ता से दोनों की नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि उसी दौरान कौशल गुप्ता व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से 29 बर्षीय अंकित गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे गठित की है।

यह भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'आप' का एक दिन की भूख हड़ताल का ऐलान