राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक

दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से जिंदा जले परिवार के तीन लोग

फाइल फोटो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे देखने को मिला है जहां एक एक स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। 

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के रिहायशी क्वार्टर से आग लगने की सूचना सुबह 2:39 बजे मिली। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़िंयां भेजी गई। आग ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। जबतक दमकलकर्मी परिसर में घुसे तबतक तीन शव बुरी तरह से जल चुके थे।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और उनकी 10 साल की बेटी के रूप में हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक आग कमरे में रखे घरेलू सामानों के कारण लगी हो होगी। पुलिस ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabir-will-show-his-strength-by-holding-a-rally-at-brigade-ground/103799

हुमायूं कबीर ब्रिगेड ग्राउंड में रैली कर दिखाएंगे अपनी ताकत