बिजनौर जिले के धींवरपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से

बिजनौर में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में भर्ती महिलाएं

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के चांदपुर तहसील के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम धींवरपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की महिला उषा,व राखी और रौनक बुरी तरह झुलस गई तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी स्याऊ/चांदपुर में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

तीनों के हालात सामान्य बताई जा रहे

थाना प्रभारी हीमपुर दीपा ने बताया कि आज देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज गरज और बारिश होने पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया।  जिसमें एक ही परिवार की महिला उषा व रौनक और राखी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी स्याऊ चांदपुर में पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है और अब तीनों के हालात सामान्य बताई जा रहे हैं।

तीनों घायलों का सीएचसी स्याऊ/चांदपुर में इलाज जारी

वहीं बिजली की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने खेतों पर जाने से भी घबरा रहे हैं। अचानक हुई आकाशीय बिजली की घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाएं बढ़ जाती हैं और बिजली गिरने की वजह से कई हादसे हो जाते हैं। बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गरजने पर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है और कहा की बरसात के मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले इमरजेंसी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। फिलहाल तीनों घायलों का सीएचसी स्याऊ/चांदपुर में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ेंः दुकान पर बैठे दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का वीडियो वायरल