नरसिंहपुर में करंट की चपेट में आए तीन लोग, एक युवक गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
नरसिंहपुर: जिले के दो अलग-अलग स्थान पर तीन लोगों को विद्युत करंट लगने से वह घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ग्रामीण को गंभीर झुलस जाने की वजह से जबलपुर रेफर किया गया तो वहीं अन्य दो युवकों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है ।
बिजली के तार की चपेट में आए दो मजदूर
जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि जिले के ग्राम लोकीपार में एक ठेकेदार के पास मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिया पटी निवासी सेवाराम धुर्वे और मस्तराम उइके कुछ कार्य कर रहे थे इसी दौरान वह दोनो अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिन्हें घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में दोनों का उपचार किया गया। साथ आए ग्रामीणों के अनुसार गांव में डोरी लगाने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ।
खमतरा में करंट लगने से 14 वर्षीय बालक भी घायल
वहीं, अस्पताल में डॉक्टर द्वारा एक युवक को गंभीर झुलस जाने की वजह से जबलपुर रेफर किया है। वहीं, दूसरे युवक का इलाज अस्पताल में ही भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आगे की जांच जारी कर दी है। वहीं, जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में घर पर बिजली का करंट लगने से एक 14 वर्षीय बालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घर में करंट की चपेट में आया 14 वर्षीय शिवांश
जानकारी के अनुसार, बताया गया है की 14 वर्षीय बालक शिवांश घर में मौजूद था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन घबराकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया। घटना की सूचना अस्पताल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- समस्तीपुर में SIR के विरोध में भाकपा माले का मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन