मंडला, बांधवगढ़। मध्य प्रदेश के दो टाइगर रिजर्व मे

मध्य प्रदेश के पन्ना और कान्हा रिजर्व में बाघ और शावक मृत पाए गए

Breaking News

मंडला, बांधवगढ़। मध्य प्रदेश के दो टाइगर रिजर्व में एक बाघ और एक नर शावक मृत पाए गए हैं। वन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वन विभाग की एक टीम ने मंगलवार को पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बड़े बाघ का शव बरामद किया। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, “सुबह की गश्त के दौरान हमारे कर्मचारियों को वनमार्ग अभयारण्य के कंपार्टमेंट नंबर 278 में एक बाघ का सड़ा-गला शव मिला। उसकी मौत लगभग 20 से 25 दिन पहले हुई थी। डॉक्टर और हमारी टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।”

मौत का कारण पता लगाना मुश्किल

उन्होंने कहा कि शव के काफी हद तक सड़-गल जाने के कारण शुरुआती तौर पर मौत का कारण पता लगाना मुश्किल है। वन्यजीव अपराधों की जांच में विशेषज्ञ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक विशेष टीम को भी बाघ की मौत की गहन जांच के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट आने पर पता चलेगा मौत का करण

उन्होंने कहा, “STF टीम और विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाघ की मौत प्राकृतिक थी या इसमें किसी आपराधिक गतिविधि का हाथ है। बाघ की पहचान की पुष्टि करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।”

कान्हा में मृत मिला नर बाघ

इस बीच, मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में मंगलवार को सारही वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ शावक मृत पाया गया। कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रविंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृत शावक के सभी अंग सुरक्षित पाए गए और पोस्टमार्टम में उसकी मौत प्राकृतिक बताई गई है।

तलाशी अभियान चलाया जा रहा

वन अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। पास में एक बाघिन अपने अन्य शावकों के साथ देखी गई। मध्य प्रदेश को देश में सबसे अधिक बाघों की संख्या होने के कारण अक्सर “टाइगर स्टेट” कहा जाता है। राज्य में पन्ना, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा और बांधवगढ़ सहित कई टाइगर रिजर्व हैं।

यह भी पढ़े: जीआरपी ने 6 टप्पेबाज पकड़े, 9 लाख बरामद

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=178822