जबलपुर। सीधी और शहडोल जिले की सीमा में स्थित Sanja

पर्यटकों के सामने बाघ ने शावक को मारा, रोकी गई आवाजाही

Tiger Attack

जबलपुर। सीधी और शहडोल जिले की सीमा में स्थित Sanjay Gandhi Tiger Reserve में गुरुवार सुबह एक बाघ ने पर्यटकों के सामने बाघिन के शावक का शिकार कर लिया। घटना मंडोला रेंज में उस समय हुई जब पर्यटक जंगल सफारी पर थे।

टी- 40 के एक शावक को मार दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जबलपुर के अधिवक्ता नेत्रा नाथन सफारी के दौरान इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया। जानकारी के मुताबिक बाघिन टी-40 अपने तीन शावकों के साथ जंगल में घूम रही थी, तभी एक नर बाघ ने हमला कर दिया और एक शावक को मार डाला।

घटना सुबह 7 बजे की

पार्क प्रबंधन के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। घटना के बाद कुछ समय के लिए पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई थी ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

रिजर्व में हैं करीब 25 बाघ

पार्क के प्रभारी निदेशक राजेश राय ने बताया कि रिजर्व में फिलहाल करीब 22 बाघ मौजूद हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार नर बाघों द्वारा शावकों पर हमला करने की घटनाएं जंगल में क्षेत्रीय वर्चस्व और प्रजनन व्यवहार से जुड़ी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं।

यह भी पढ़े: भारतीय लैब की पहल: चीतों को संरक्षित

https://www.primenewsnetwork.in/state/indian-lab-initiative-preserving-cheetahs/147493