टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं पर

टीएमसी ने भाजपा नेताओं पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

Opposition Politics

कोलकाता। टीएमसी ने चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र लिख कर भाजपा नेता व केंद्रीय वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समेत कई नेताओं पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सरकारी कार्यक्रम के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

टीएमसी नेता व सांसद डेरेक ओब्रायन के मुताबिक टीएमसी ने अपने पक्ष में लिखा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थीं। उन्होंने सरकारी हेलीकाप्टर का उपयोग किया। उन्होंने कालना क्षेत्र के एक कार्यक्रम में भाग लिया जहां उन्होंने “वीवर कार्ड” का वितरण किया। कार्यक्रम सरकारी योजना के तहत आयोजित होने के बावजूद उसे चुनावी मंच में बदल दिया गया और भाजपा के पक्ष में बोला गया। टीएमसी ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया।

महिलाओं को आर्थिक लाभ के वादे पर सवाल

टीएमसी की शिकायत है कि भाजपा नेता स्मृति ईरानी और विपक्षी दल के नेता शिभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को तीन हजार रुपए देने के लिए “मातृशक्ति भरोसा कार्ड” फार्म भरवा रहे हैं। चुनाव सभाओं में और चुनाव प्रचार के दौरान ठीक चुनाव के पहले विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों से तीन हजार रुपए देने के लिए फार्म भरवाए जा रहें है। इस तरह भाजपा नेताओं की ओर से वोटरों को प्रभावित कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

अन्नपूर्णा योजना को लेकर भी शिकायत

भाजपा के नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर चौबीस परगना जिला के नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अन्नपूर्णा योजना का फार्ण भरवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: नोएडा हिंसा: पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-violence-pakistan-link-exposed/175048