पश्चिमं बंगाल की बांग्ला गायिका लग्नाजिता चक्रवर्त

बांग्ला गायिक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार

TMC leader arrested for allegedly misbehaving with Bengali singer

कोलकाता। पश्चिमं बंगाल की बांग्ला गायिका लग्नाजिता चक्रवर्ती ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में भगवानपुर के टीएमसी नेता और साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के मालिक महबूब मलिक पर दुर्व्यवहार करने का करने का आरोप लगाया है। वे अपनी शिकायत लेकर जब भगवानपुर थाने गई तो वहां पुलिस अधिकारी ने उन्हें देर तक बैठा कर रखने के बाद लिखित शिकायत ली लेकिन आरोपी के खिलाफ तुरत कार्रवाई नहीं की। जिले के एसपी भी जब गायिका की शिकायत के बारे में पता चला तो उनके हस्तक्षेप के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने थाने के अधिकारी के बारे मे भी विभागीय जाच का आदेश दिया है।

लग्नाजिता चक्रवर्ती के साथ टीएमसी नेता महबूब मलिक का दुर्व्यवहार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक बांग्ला गायिका लग्नाजिता चक्रवर्ती शनिवार को भगवानपुर में गाने के कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने “जागो मां” गाना गाया। उसके बाद वे दूसरा गाना गाने जा रही थी तब टीएमसी नेता और साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के मालिक महबूब मलिक मंच पर चढ गए और कोई दूसरा गाना गाने के लिए दबाव देने लगे। गायिका ने उनके कहे अनुसार गाना गाने से मना कर दिया। इस पर गायिका से साथ मलिक ने दुर्व्यवहारप करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों की मदद से गायिक भगवानपुर थाने गई। थाने के अधिकारी ने उन्हें देर तक बैठाया रखने के बाद उनसे लिखित शिकायत ली लेकिन आरोपी मलिक के खिलाफ तुरत कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच एसपी को मामले की जानकारी मिली। उनके आदेश पर मलिक को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के भाजपा नेता शंकु देव पांडा ने बांग्ला गायिका के साथ टीएमसी नेता मेहबूब मलिक द्वारा दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की और टीएमसी नेता मलिक व थाने के पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मलिक और थाने के पुलिस अधिकारी पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-government-invites-suggestions-from-the-public-for-the-union-budget-2026-27/102034

मोदी सरकार ने केन्द्रीय बजट 2026-27 के लिए जनता से आमंत्रित किये सुझाव