कुणाल घोष ने आईएसएफ और जेयूपी को बताया भाजपा की बी और सी टीम
कोलकाता। सत्तारूढ़ टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) को भाजपा की बी टीम और सी टीम कहा है। उनका दावा है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके मुकाबले और कोई दूसरी पार्टी नहीं है।
टीएमसी नेता कुणाल घोष का कहना है कि आईएमएफ, जेयूपी जैसी पार्टियां बीजेपी की मददगार हैं। ये पार्टियां कहने के लिए अपने को भाजपा की विरोधी पार्टी बताती हैं लेकिन अंदर ही अंदर उसके इशारे पर काम करती हैं। इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं है।
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा इन पार्टियों या चुनाव आयोग कि जितना भी सहारा ले ले, इस राज्य में सत्ता में आने का उसका सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने इन पार्टियों की आलोचना की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-arrests-suspects-in-mangolpuri-stabbing-case/105909