टीएमसी को बड़ा झटका, सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल
West bengal : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले टीएमसी को करारा धक्का लगा। उसका साथ छोड़ राज्यसभा सदस्य मौसम बेनजीर नूर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ ऱाष्ट्रीय नेता जयराम रमेश, महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उन्हें दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपनी पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की।
टीएमसी में छह साल रहने के बाद फिर कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने का कहा कि वे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को उसी तरह मजबूत करेंगी, जिस तरह एबी गनी खान चौधरी ने काग्रेस को मजबूत करते रहे थे। वे एबी खान चौधरी के परिवार की है और दो बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं।
मौसम बेनजीर नूर ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा टीएमसी की आला ममता बनर्जी को भेज दी है और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा करने के जिस मकसद के टीएमसी में 2019 में गई थी, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं दिखा और वे उपेक्षित भी थीं, इसलिए वे अपनी पुरानी पार्टी मे वापस आ गई।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परिवर्तन और कांग्रेस को मजबूत स्थिति में देखना चाहते हैं। वे उनकी मंशा पूरी करने मददगार होंगी। उन्होंने कांग्रेस को सेकुलर बताते हुए कहा वे टीएमसी की तुलना में भाजपा को बड़ा शत्रु मानती है। कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि मौसम बेनजीर नूर का आने से पश्चिम बंगाल में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। मालदा में पार्टी की वैसी ही मजबूत स्थिति होगी जैसी एबी गनी खान चौधरी के समय थी। उन्होंने संकेत दिया कि टीएमसी में रह रहे पुराने कांग्रेस के नेताओं के लिए कांगेस का दरवाजा खुला हुआ है।
कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उम्मीद जताई कि मौसम बेनजीर नूर के कांग्रेस में शामिल होने से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस तकतवर होगी। जयराम रमेश ने कहा कि “टीएम” का आधार “सी” रहा है। उनका संकेत था कि तृणणूल का आधार कांग्रेस रही है। कांग्रेस नेताओं के बल पर ही तृणमूल कांग्रेस बनी। नूर के कांग्रेस में शामिल होते वक्त पश्चिम बंगाल के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद नहीं हो पाए। ओडिशा में कार्यक्रम होने की वजह से वे मौजूद नहीं हो पाए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/first-the-attack-then-trump-claims-venezuelan-president-and-his-wife-detained/103459