बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बरसे टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत राय
कोलकाता। बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी करने पर टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोकतांत्रिक लोगों को ममता बनर्जी पर भरोसा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपनी गरिमा का ख्याल करना चाहिए और बिना सोचेसमझे किसी के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। टीएमसी नेता सौगत राय ने कहा कि भाजपा नेता और विधानसभा में विपभी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहने या नहीं रहने की चिंता नहीं करें, खुद की चिंता करें। शुभेंदु अधिकारी खुद चार महीने बाद नंदीग्राम के विधायक नहीं रह जाएंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट के लिए संरक्षण देने का आरोप
बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना रही है। वे पश्चिम बंगाल में आए बांग्लादेश के घुसपैठियों और रोहिंग्यों को नौकरी दे रही हैं। वोट पाने के लिए वे उन्हें संरक्षण दे रही है। वे क्यों नहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिग्यों को पश्चिम बंगाल से बाहर करने की बात कर रही है। बांग्लादेश के हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और पश्चिंम बंगाल में उन्हें संरक्षण मिल रहा है। इस पर टीएमसी नेता सौगत राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा।
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मोहम्मद युनूस से की तुलना
भाजपा नेता और विधानसभा में विपभा दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सांसद सौगत राय पर पलट जवाब में कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार करने के मामले में बांग्लादेश के युनूस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण में कोई फर्क नहीं है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है। उनके घर जलाए जा रहे हैं। दीपू चंद्र दास को परीट-पीट अधमार कर जिंदा जला दिया गया। उसके विरोध में कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिशन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं, साधु-संतों पर लाठी चार्ज किया गया। उन पर झूठे मामला दर्ज किए गए। उन्होंने अपरोक्ष तौर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का समर्थन किया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्रामं विधानसभा सीट से पराजित हुई थी, इस बार विधानसभा में उनकी सरकार रही चली जाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/scared-pakistani-officials-tell-president-to-go-to-the-bunker/102824