'बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए...', इंडिया गठबंधन पर सीएम योगी का हमला
Bihar : सीएम योगी ने गुरुवार को कहा कि बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए आरजेडी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, इंडिया गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है. वे पटना के दानापुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.
सीएम योगी ने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार का जंगलराज और परिवारवाद कौन नहीं जानता है? आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने बिहार की आध्यात्मिक ज्ञानभूमि को परिवारवाद और अपराध की भूमि बनाकर, हमारे नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. यहां विकास के नाम पर किस प्रकार की अराजकता फैलाई गई थी. यह किसी से छिपा नहीं है, इसलिए पिछले 20 वर्ष में बिहार को उस कलंक से मुक्त करने का काम NDA की सरकार जिस प्रभावी ढंग से किया है. आज बिहार में डबल इंजन की सरकार उसे और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए फिर से आह्वान करने आई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'विकास बनाम बुर्के' की बहस. राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करवाने की अपनी इस चेष्टा को पूरा करना चाहते हैं. हर मतदाता को अपनी पहचान दी गई है और पहचान पत्र दिखाकर ही वह मतदान में भागीदारी बढ़ सकता है. NDA की सरकार उसका समर्थन कर रही है, लेकिन कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल कहते हैं कि फर्जी मतदान होना चाहिए.
'एक आत्मा, एक संस्कृति का संबंध..'
सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध केवल एक संबंध नहीं है, एक साझी विरासत है. एक आत्मा का संबंध है, एक संस्कृति का संबंध है और एक संकल्प का भी संबंध है. यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है. जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है. डबल इंजन की सरकार बिहार में फिर से स्थापित हो और डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार के विकास की गति तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे, जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार ने कर दिखाया है, वह गति इसी प्रकार से बनी रहे, इसके लिए अपने बिहार के बहनों-भाइयों का आह्वान करने के लिए आज मैं यहां आया हूं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/our-import-policy-is-based-on-interests/94229