माउंट आबू जा रही पर्यटकों की कार 15 फीट नीचे नाले में गिरी, सभी सुरक्षित
सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड के मावल नेशनल हाईवे के नजदीक गुजरात से माउंट आबू घूमने जा रहे पर्यटकों की कार राजस्थान-गुजरात सीमा के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। कार के नाले में पलटने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार में करीब 5 लोग सवार थे, जो गुजरात से माउंट आबू घूमने के लिए जा रहे थे।
एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कार करीब 15 फीट नीचे जाकर पलटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई हादसे की जानकारी
वहीं सूचना पर मावल चौकी से रीको थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे का जायजा लेकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। कार के नाले में पलटने के बावजूद जनहानि नहीं होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: हाथरस में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, जेठ और 13 माह की बच्ची घायल