रफीगंज थाना क्षेत्र के टिकरी भदवा में बुधवार करीब

औरंगाबाद में मिट्टी लेकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, 22 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत व एक घायल

Tractor overturn in Rafighanj leaves young driver dead

औरंगाबाद (बिहार)। रफीगंज थाना क्षेत्र के टिकरी भदवा में बुधवार करीब 2 बजे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टिकरी भदवा गांव निवासी रामजन्म पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उसी गांव के सियाशरण पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है।

घायल किशोर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और घर की जिम्मेदारियों को वह ट्रैक्टर चलाकर पूरा कर रहा था। उसके मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका हाल रो रोकर बेहाल है।

मिट्टी ढुलाई के दौरान हुआ हादसा

इस हादसे के बात गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील आज ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहा था और उसने रवि को भी मदद के लिए अपने साथ रखा था। जैसे ही मिट्टी लेकर वह गांव पहुंचा वैसे ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और घटनास्थल पर ही सुनील की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: CMO ने अध्यक्ष पति और भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत