उज्जैन। जिले के महिदपुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क ह

कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़े में बंटा, जनहानी नहीं

कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़े में बंटा, जनहानी नहीं

उज्जैन। जिले के महिदपुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूट गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार दोपहर की है। 

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उज्जैन की ओर से आ रही एक कार तेज गति में थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे के समय ट्रैक्टर में मौजूद दो लोग सुरक्षित बाहर निकले। सभी ने राहत की सांस ली।

मौके पर पहुंची पुलिस, यातायात को नियंत्रित किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसों के लिहाज से संवेदनशील इलाका

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका हादसों के लिहाज से संवेदनशील है और यहां अक्सर तेज गति से वाहन गुजरते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, वरना परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101