व्यापारी की आँखों में मिर्ची स्प्रे झोंककर 12 लाख के जेवर की लूट
ग्वालियर। शहर में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ तीन बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। घटना गुरुवार दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच का बताया जा रहा है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
ऑटो स्पेयर पार्ट का व्यापार करने वाला भरत भुटानी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया और उनकी आँखों में मिर्ची स्प्रे झोंक दिया।
समान लेकर फरार हो गये बदमाश
आँखों में जलन के कारण जब व्यापारी संभल नहीं पाए, तो बदमाशों ने उनसे लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े: पत्नी हत्याकांड का आरोपी ने जेल में लगाई फांसी
https://www.primenewsnetwork.in/state/wife-murder-accused-hangs-self-in-toilet/147499