त्योहार पर पीलीभीत के बाजारों में आने वाली भीड़ को

धनतेरस-दीवाली पर पीलीभीत के बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू, 9 रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

पीलीभीत के बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू

पीलीभीत: धनतेरस-दीवाली पर्व को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रही है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात योजना बनाई है। शहर के मुख्य बाजारों में पैदल एंट्री के लिए 9 रास्ते चिन्हित किए गए है। इन चिन्हित रास्तों से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस व्यवस्था को संभालने के लिए 143 पुलिसकर्मी और सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। चिन्हित 9 प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालेगा।

त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में ट्रैफिक डायवर्जन

बाजारों में लोगों को किसी तरह की समस्या न हो और लोग बिना रुकावट त्योहार पर खरीददारी कर सकें, इसे लेकर यातायात पुलिस ने यह योजना बनाई है। बाजारों में इस यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए एक CO ट्रैफिक, सात TSI, 24 होमगार्ड, 46 PRD जवान और 65 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तैनाती के दौरान शहर के प्रमुख 9 चौराहे लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा और पुराना गंज चौराहा से मुख्य बाजार की ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। 

त्योहारी भीड़ के चलते शहर में रूट डायवर्जन लागू

खकरा तिराहे से वाहनों का रूट आयुर्वेदिक कॉलेज, कोतवाली, पंजाबियान चौराहा, पकड़िया तिराहा और चुंगी माल गोदाम होते हुए एकता सरोवर की ओर रहेगा। कमल्ले चौकी से वाहन का रूट जामा मस्जिद, खतरा तिराहा और भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर रहेंगा। एकता सरोवर से भारी वाहन नौगवां चौराहा, ओवरब्रिज, छतरी चौराहा, गौहनिया और नकटादाना होते हुए टनकपुर मार्ग पर रहेंगा। वहीं, टनकपुर से आने वाले छोटे वाहनों का रूट बेनहर चौराहा, गौहनिया, डिग्री कॉलेज और छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे तक का रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा इन तय रास्तों से ही लोगों के वाहनों को एंट्री मिल सकेगी। 

ये भी पढ़ें- सहारनपुर में तेज रफ्तार पर पुलिस की लगाम, 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई