गोण्डा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के

गोण्डा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 20 बाइक सीज; 100 वाहनों के कटे चालान

Traffic Rule Violators Face Crackdown in Gonda: 20 Bikes Seized, 100 Vehicles Fined

गोण्डा,(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर एआरटीओ (प्रशासन), सीओ ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुन्नन खान चौराहा, गुरुनानक चौक सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना एचएसआरपी, बिना बीमा, नशे की हालत में वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

20 दोपहिया वाहन सीज

कार्रवाई के दौरान 20 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। वहीं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में संचालित एक एंबुलेंस और बिना एचएसआरपी, रिफ्लेक्टर व प्रेशर हॉर्न के प्रयोग करने वाले दो डंपरों को भी सीज किया गया। इसके अलावा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 वाहनों का चालान किया गया।

वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील

अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा, कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये की चोरी, बच्चों को अकेला देख दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम