जबलपुर। शहर के बरगी डैम से एक हृदयविदारक घटना घटी

जबलपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, बरगी डैम में युवक डूबा

Rescue Operation

जबलपुर। शहर के बरगी डैम से एक हृदयविदारक घटना घटी है। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया एक 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे डैम के 'जीरो पॉइंट' पर हुआ। मृतक की पहचान शैलेश नेमा (25) के रूप में हुई है, जो शहर के जैन मंदिर के पीछे का निवासी बताया जा रहा है।

नहाते समय गहरे पानी में चला गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शैलेश दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए बरगी डैम पहुंचा था।​नहाते समय वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया।

​प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और होमगार्ड की टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। ​हालाँकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी और पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की।

संवेदनशील जगह पर सुरक्षा के इंतजाम की मांग

परिजनों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील पिकनिक स्पॉट्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, विशेषकर त्योहारों के दौरान जब भीड़ अधिक होती है।

यह भी पढ़े: परिजनों का हंगामा, एंबुलेंस कर्मियों पर केस

https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-leader-hanumant-singh-thakur-dies-after-alleged-ambulance-negligence/147276