बहराइच जनपद के थाना हुजूरपुर क्षेत्र अंतर्गत लौदा

बहराइच में दर्दनाक हादसा : एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग

Tragic accident in Bahraich: Lights of two households extinguished at once

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। के बहराइच जनपद के थाना हुजूरपुर क्षेत्र अंतर्गत लौदा महौली गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में पुलिया के पास भरे गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों बच्चे गहरे पानी में डूबे

पूरी जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय सचिन गोस्वामी पुत्र गुरुदयाल और 10 वर्षीय विनीत गोस्वामी पुत्र प्रभु दयाल पुलिया के पास भरे बरसाती पानी के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही हुजूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही हुजूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एक साथ दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में पुलिया और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बिजली के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, सरपंच ने लेटकर जताया विरोध