MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिल दहल

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरने पर यात्री की मौत, तीन दिन बाद हुई शिनाख्त

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरने पर यात्री की मौत, तीन दिन बाद हुई शिनाख्त

MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तीन दिन बाद सुशील दुबे के रूप में हुई है।

शरदा देवी मंदिर जा रहे थे सुशील दुबे

जानकारी के अनुसार, सुशील दुबे अपनी बेटी के तबादले की खुशी में मेहर स्थित माता शारदा देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। 16 जनवरी को रेलवे ट्रैक पर उनका सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिला था, जिससे मामला गंभीर बन गया।

कपड़ों और अन्य समान के आधार पर शिनाख्त 

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे, जहां कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त की गई।

मृतक के परिवार में शोक

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-congratulated-the-new-bjp-president-on-assuming-charge/105623