चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया पुरवा मजरे चंदापु

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर 85 वर्षीय वृद्ध की मौत

Tragic Accident in Raebareli: Elderly Man Dies as Mud Wall Collapses

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया पुरवा मजरे चंदापुर गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

सोते समय अचानक ढह गई दीवार

पूरे नया पुरवा मजरे चंदापुर निवासी रघुनाथ पुत्र ननकऊ (85) रात में घर के अंदर सो रहे थे। मध्य रात्रि अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे में रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, मकान की कच्ची दीवार काफी पुरानी थी और लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। इसी वजह से रात में अचानक दीवार ढह गई।

प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: पोस्टर लगाकर तलाश रहे थे परिजन, तीन दिन बाद मिला 30 वर्षीय युवक का शव